फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Health services started in seven new sub-centres

सात नए उपकेंद्रों में शुरू हुई स्वास्थ्य सेवाएं

Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Health services started in seven new sub-centres
हमीरपुर। वित्तीय वर्ष खत्म होते-होते जिले को सात नए उपकेंद्रों की सौगात मिली है। नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को किराए के भवन में संचालित किया गया है। इनके माध्यम से ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों और दवाओं के साथ टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य और पोषण संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा।
विज्ञापन

जनपद के हरदुआ, चंदवारी डांडा, टोडरपुर, छिमौली, शिवनी, पहाड़ीगढ़ी और कुम्हऊपुर ऐसे गांव हैं, जो बीहड़ों में आबाद हैं। शनिवार को इनमें संबंधित गांवों की एएनएम की देखरेख में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ.एके रावत ने बताया कि अभी तक 214 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित रहे, सात नए केंद्र जुड़ने से 221 हो चुके हैं। सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) मंजरी गुप्ता ने बताया कि जिन उपकेंद्रों का संचालन शुरू हुआ है, वहां क्षेत्र की एएनएम की मौजूदगी में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed