फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health

Hamirpur News: मरीज ध्यान दें...अस्पताल में भर्ती होने पर रजाई मंगा लें

Sat, 07 Jan 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
health
लि महिला अस्पताल परिसर में फैला बायोमेडिकल वेस्ट। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कायाकल्प अवार्ड मिलने के बावजूद जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल में सुविधाओं का टोटा है। कहीं बिजली के तार खुले पड़े हैं तो कहीं खुले में बायोमेडिकल कचरा फेंका जा रहा है। सर्दी के मौसम में मरीजों के वार्ड के शीशे टूटे होने से खिड़कियों से हवा पहुंचती है। दोनों जिला अस्पताल में रोजाना 12 से 1500 मरीज दिखाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

एक्सरे कक्ष के बाहर लगे बोर्डों के तार खुले पड़े हैं। जिला अस्पताल के वार्ड में खिड़कियों के शीशे टूटे होने से हवा अंदर आ रही है। कई जगह वार्डों में पेपर लगाए हैं। वार्ड में मरीज अपनी रजाई लेकर भी आए हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होने से अस्पताल के अंदर ही बाइकें खड़ी हो रही हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाए गए आईसीयू में ताला लटक रहा है।
विज्ञापन

टीकापुर अचपुरा निवासी मरीज प्रमोद ने बताया कि बीते दिन सर्दी लग जाने पर बु्खार और सरदर्द पर वह भर्ती हुए हैं। कई खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। इससे हवा आती रहती है। इसलिए उन्होंने घर से रजाई मंगा ली है। बांदा निवासी रामसजीवन ने बताया कि आंत का आपरेशन कानपुर में हुआ है। इसके बाद वह घर लौट आए परेशानी होेने पर जिला अस्पताल में आए हैं। ठंड से बचाव के लिए घर से एक रूम हीटर मंगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हाल तो तब है जब दोनों अस्पतालों का मूल्यांकन साफ सफाई, बिल्डिंग, सक्षम स्टाफ, चिकित्सक व बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट समेत अन्य सुविधाओं पर कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है। जिला महिला और पुरुष अस्पताल ने कायाकल्प अवार्ड में प्रदेश में क्रमश: 11वीं और 14वीं रैंक हासिल की है। दोनों अस्पतालों को पुरस्कार स्वरूप 3.75 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। इसमें 75 प्रतिशत हिस्सा अस्पताल की व्यवस्थाओं और 25 प्रतिशत स्टॉफ को बतौर इनसेंटिव प्रदान किया जाएगा।
जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में कमियों की जानकारी नहीं हैं। इस संबंध में दोनो चिकित्सा अधीक्षकों से बात कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
-डॉ. राम अवतार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed