{"_id":"63adda0271b9df2a223f91d4","slug":"health-hamirpur-news-knp736092191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तैयारियों का पीट रहे हैं ढिंढोरा, कोविड वैक्सीन तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तैयारियों का पीट रहे हैं ढिंढोरा, कोविड वैक्सीन तक नहीं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वैक्सीन न होने से खाली समय में रजिस्टर तैयार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका ही नहीं है। अब तक महज 33 फीसद लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। इस समय किसी भी केंद्र में वैक्सीन नहीं लग रही है।
कोरोना संक्रमण के दौरान खोला गया 150 बेड का एल-वन हॉस्पिटल बंद हो चुका है। कुरारा सीएचसी में संचालित एल-टू हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं फिर से की जा रही हैं। कुरारा सीएचसी को एल टू हॉस्पिटल की तर्ज पर फिर से तैयार किया गया है। तैयारी परखने के लिए मॉक ड्रिल भी हो गई है। एसीएमओ डॉ. महेश चंद्रा का कहना है कि वैक्सीन न मिलने के कारण टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। अब तक 2.18 लाख लोगों को ही बूस्टर डोज लगे हैं। डोज मिलते ही अभियान चलाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. राम अवतार का कहना है कि जनपद के सभी सीएचसी व पीएचसी पर प्रतिदिन कोरोना टेस्टिंग की जा रही है। सभी सब सेंटरों में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर उपलब्ध हैं। वैक्सीन को लेकर डिमांड की गई है। उपलब्ध होते ही टीकाकरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
सुभाष बाजार निवासी विश्वास कुमार द्विवेदी का कहना है कि कोरोना को लेकर फिर से खतरा बढ़ गया है, लेकिन यहां बूस्टर डोज ही नहीं लग रही है। ऐसे में कोरोना से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शिवेन्द बाबू का कहना है कि जिला अस्पताल में वैक्सीन ही नहीं लग रही है। सरकार ने मॉक ड्रिल तो करवा ली लेकिन वैक्सीन नहीं भेजी है। इससे कोविड को लेकर असुरक्षा है।