{"_id":"5ef78e238ebc3e42ec14a4bc","slug":"health-hamirpur-news-knp5679789149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आई एंबुलेंस, निजी वाहन में हो गया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आई एंबुलेंस, निजी वाहन में हो गया प्रसव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। महिलाओं और बीमारों को त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की ओर से चलाई गई 102,108 एंबुलेंस सेवा भी धोखा दे जाती है। एक सप्ताह पूर्व दीवार से दबकर गंभीर रूप से घायल बच्ची की भी एंबुलेंस सुविधा न मिलने से मौत हो गई थी।
वहीं शुक्रवार रात एक घंटे तक एंबुलेंस को फोन लगाने पर नहीं लगा, लेकिन मानवता को शर्मसार करने वाली बात यह हुई कि एक घंटे तक अस्पताल के गेट पर शोर मचाने के बाद भी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला और महिला ने अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।
कोतवाली क्षेत्र के सिसोलर गांव निवासी देवकुमार ने बताया उसकी पत्नी प्रियंका को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने 102 और 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन लगभग 3 घंटे तक फोन लगाने पर भी नहीं उठा। तब परिजन महिला को पीएचसी सिसोलर ले गए। लेकिन एक घंटे तक अस्पताल कर्मचारियों ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
आखिरकार प्रसूता ने अस्पताल के बाहर ही एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव होने के कारण जच्चा की हालत बिगड़ने पर परिजन प्राइवेट वाहन से दूसरे अस्पताल ले गए। जहां पर जच्जा और बच्चा का इलाज किया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि यह प्रियंका का तीसरा बच्चा है। सीएचसी के अधीक्षक डा. अनिल सचान ने कहा मामला उनके संज्ञान में है। महिला के परिजनों से लिखित शिकायत लेकर कार्रवाई की जाएगी।