फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,hamirpur news,hamirpur

जीका वायरस की जांच के लिए 15 लोगों के लिए सैंपल

Sun, 07 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
health,hamirpur news,hamirpur
हमीरपुर। कानपुर में जीका वायरस के संक्रमितों को देखते जिले का स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। पिछले चार दिनों में 45 लोगों के सैंपल एकत्र कर लखनऊ के केजीएमयू भेजे गए हैं। वहीं रविवार को 15 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ.विनय प्रकाश ने बताया कि कानपुर में जीका वायरस के संक्रमण को देखते विभाग किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाह रहा है। बताया कि सीएमओ के आदेश पर लगातार लोगों में जीका वायरस की जांच के लिए यूरोन व सीरम के सैंपल लेकर लखनऊ भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट लखनऊ से नहीं आई है। जिला कोविड सर्विलांस अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पीके सिंह ने बताया कि जीका वायरस के केस कानपुर में मिलने के बाद से सतर्कता बरती जा रही है। मरीजों के ब्लड और यूरिन के सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं। कहा कि जीका वायरस में डेंगू बुखार जैसे ही लक्षण होते हैं। सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उधर जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया कि टीम अभियान चला रही है। मकानों में लार्वा मिलने पर चार को नोटिस दी है। बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed