फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,hamirpur news,corona

वैक्सीन की दूसरी डोज लेने से कतरा रहे ग्रामीण

Thu, 13 May 2021 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
health,hamirpur news,corona
पत्योरा (हमीरपुर)। एक ओर जहां शासन प्रशासन लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं जागरुकता के अभाव में लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं। अस्पताल में ओपीडी सेवाएं ठप पड़ी हैं। बुखार से ज्यादातर लोग पीड़ित हैं। जिन्हें इलाज के लिए झोलाछाप डाक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पत्योरा गांव की न्यू पीएचसी में अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में 536 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। इन लोगों में इधर पिछले तीन दिनों में मात्र 40 लोग ही दूसरा टीका लगवाने अस्पताल पहुंचे हैं। जागरुकता के अभाव में अभी भी 496 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। पीएचसी में चिकित्सक नहीं है। लोगों को बुखार आने पर दवाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। टीके के बाद आने वाले बुखार से लोग डर रहे हैं। अस्पताल के सीएचओ महेंद्र सिंह ने बताया पीएचसी में अभी तक 40 लोगों ने वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया है। जबकि प्रथम चक्र में 536 लोगों को टीका लगाया गया था। फार्मासिस्ट श्रीप्रकाश ने बताया सभी लोगों को सूचित कर चुके हैं। साथ ही एएनएम व आशा घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने को कहने पर ज्यादातर लोग उल्टी सीधी बाते करते हैं। कहते हैं कि उनकी कौन गारंटी लेगा। अगर कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। कहते हैं कि एक बार लगवा लिया है। अब दूसरा टीका नहीं लगवाएंगे। कुछ लोग तो लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। बताया कि एक वैक्सीन से दस लोगों को टीका लगता है। सुबह से शाम हो गई, लेकिन एक भी टीका नहीं लग पाया है।
इलाज में खर्च हुए सात हजार रुपये
पत्योरा निवासी हनीफ खां ने बताया पहला टीका अप्रैल के पहले सप्ताह में लगवाया था। उसके बाद पंद्रह दिन बुखार आया। पूरा शरीर शिथिल हो गया था। तब मौदहा में इलाज कराया है। जिसमें सात हजार रुपये खर्च हो गए हैं। अब कहीं जाकर आराम मिला है। इसलिए दूसरा टीका लगवाने से परहेज कर रहे हैं।
एक सप्ताह से आ रहा बुखार
मजरा शिवरामपुर निवासी राम सिंह निषाद ने कहा एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। दो हजार रुपये का इलाज कर चुके हैं। अभी आराम नहीं है। बताया गांव के कई बुजुर्ग बुखार के चलते ही नहीं रहे हैं। बताया टीका के बाद आने वाले बुखार से लोग डर रहे हैं। इसलिए अब वैक्सीन लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
वैक्सीन लगवाने से कोई समस्या नहीं
देवगांव निवासी मदन सिंह ने कहा अभी उनके गांव में ऐसा कोई कोरोना पॉजटिव मरीज नहीं निकला है। टीका लगाने के बाद जरूर लोगों को बुखार आता है। जिससे लोग वैक्सीन लगवाने में डर रहे हैं। उन्होंने बताया ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने टीका लगवाया है कोई समस्या नहीं आई है। इसलिए सभी लोग लगवाएं।

गांव में गठित हो निगरानी समिति
पत्योरा निवासी अनुज पांडेय ने बताया अस्पताल में कोरोना की जांच होनी चाहिए। बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को दवाएं मिलें। गांव में अभी तक निगरानी समिति का गठन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया उनके पड़ोस में चार वृद्धों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed