फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,hamirpur,jaanch,corona

अब जिला अस्पताल में होगी आरटीपीसीआर जांच

Thu, 19 Aug 2021 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
health,hamirpur,jaanch,corona
हमीरपुर। कोरोना संक्रमितों की आरटीपीसीआर जांच अब जिले में हो सकेगी। जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लैब तैयार किया जा रहा है। लैब का काम प्रगति पर है। अभी तक आरटीपीसीआर जांच के सैंपल कानपुर भेजे जा रहे थे। दूसरी तरफ कुरारा सीएचसी स्थित एल-2 हॉस्पिटल में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर 20 बेड का पीकू वार्ड भी तैयार कर लिया गया है। तीन अन्य सीएचसी में भी पीकू वार्ड की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में कोरोना ने दस्तक दी थी। तब से अब तक कोरोना से लड़ाई जारी है। संभावित कोरोना मरीजों के एंटीजन और ट्रूनेट टेस्ट तो जिला स्तर पर होते रहे हैं। लेकिन आरटीपीसीआर जांच जिसे ज्यादा विश्वनीय माना जाता है। उसके लिए जनपद के सैंपल कानपुर भेजे जाते थे। अब जल्द ही आरटीपीसीआर जांच का इंतजाम जिला अस्पताल में होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके रावत, कोविड सर्विलांस अधिकारी डॉ. पीके सिंह और सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश ने जिला अस्पताल के मैनेजर विवेक राजधर के साथ आरटीपीसीआर लैब के काम का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया लैब का काम काफी हद तक हो चुका है। उसके बाद कोरोना की आरटीपीसीआर जांच यही होने लगेगी। अभी प्रतिदिन 1500 आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। लैब बन जाने के बाद इसमें वृद्धि की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरारा एल-2 का पीकू वार्ड तैयार
सीएमओ ने बताया कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं। सीएचसी कुरारा स्थित एल-2 हॉस्पिटल में 20 बेड का पीकू वार्ड तैयार किया गया है। जिसमें दस बेड आईसीयू युक्त है और इनमें सीधी ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। बताया जिले में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पीकू वार्ड तैयार किए जाने हैं। छानी, नौरंगा और मौदहा में भी काम प्रगति पर है। पांच ऑक्सीजन प्लांटों पर काम चल रहा है। मौदहा के ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल हो चुका है। कुरारा, राठ के एक-एक और जिला अस्पताल के दो प्लांटों का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed