फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,civic,hamirpur news

एंबुलेंस को रेलवे कर्मियों ने नहीं दिया रास्ता

Sat, 19 Jun 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
health,civic,hamirpur news
पत्योरा गांव के पास रेलवे लाइन में कार्य करते कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
पत्योरा (हमीरपुर)। गांव से मरीज लेकर सीएचसी सुमेरपुर जा रही एंबुलेंस को पत्योरा रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 41 पर गैंगमैनों ने एक घंटे तक रोके रखा। हो यहां पटरियों की मरम्मत कार्य चल रहा था। जबकि एंबुलेंस के सहायक अनिल ने मरीज के सीरियस होने की बात कही थी। कहीं एक घंटे बाद गेट खोला गया। खदान के रास्ते में रेलवे क्रासिंग होने से भारी वाहनों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

जिससे रेल लाइन गड़बड़ा जाती है। पटरियां, स्लीपर नीचे खिसकने से ट्रेनों के आवागमन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। शनिवार को रेलवे कर्मचारी गेट बंद कर मरम्मत में जुटे थे। तभी गांव से मरीज को लेकर एंबुलेंस आ गई। फाटक बंद होने से फंस गई। मरीज के तीमारदार बनवारी निषाद ने बताया मरीज की हालत गंभीर थी, एक घंटे मरीज कराह रहा था। क्रासिंग पर रेलवे का कार्य होने से उन्हें रास्ता नहीं मिला। बताया एंबुलेंस के हेल्पर अनिल ने कर्मचारियों से कई बार कहा। वहीं गैंगमैन अशोक निषाद ने कहा उन्होंने बताया ही नहीं कि मरीज सीरियस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed