{"_id":"5904dae34f1c1b342bc0c9a3","slug":"he-fire-at-the-wedding-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के घर में लगी आग घर का सामान हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के घर में लगी आग घर का सामान हुआ खाक
hamirpur
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के टिकरिया गांव में शादी के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक लकड़ी की भट्टी से उठी चिंगारी ने आग पकड़ ली। आग से घर में रखा शादी का सामान सहित गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग बुझाने के दौरान मौजूद चार लोग मामूली रूप से झुलस गए।
टिकरिया गांव निवासी करन पाल की पुत्री की शनिवार को बारात आनी है। शुक्रवार की रात घर में मिठाई आदि बन रही थी। रात करीब 11 बजे अचानक भट्ठी से उठी चिंगारी से घर में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने आसपास के इलाके को अपने आगोश में ले लिया।
वहां मौजूद लोगों ने जब घर में आग लगी देखी तो हड़कंप मच गया। आग बुझाने के दौरान रामरती (50) पत्नी रामेश्वर, करन सिंह (40) पुत्र अंजनी प्रसाद, रामकुमारी (42) पत्नी करन सिंह और रामेश्वर (56) पुत्र शिवकांत झुलस गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाली इंचार्ज नारायन सिंह ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आग से घर में रखा वनस्पति घी, मिठाइयां सहित गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।