फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hatyaropi giraftaar

हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
hatyaropi giraftaar
मौदहा। बीते वर्ष जुलाई में बिवांर मार्ग पर मांचा निवासी बाइक सवार युवक की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझते ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है। इस प्रकरण की बांदा पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली के मांचा गांव निवासी जाहिद अली (25) पुत्र रमजान अली का शव बिवांर मार्ग पर संदिग्ध हालात में पिछले 19 जुलाई माह में बरामद हुआ था। तब तत्कालीन एसपी हेमराम मीना ने घटना स्थल का निरीक्षण किया जिसमें युवक के सिर में गंभीर घाव मिला था। मौके में उसकी बाइक पड़ी थी। मृतक के पिता रमजान अली ने हत्या करने का आरोप लगाया तो इस बीच मार्ग में जाम की स्थिति बन गई थी। करीब दो घंटे तक यात्री वाहनों में फंसे रहे थे। मृतक के पिता ने कहा था कि उसका पुत्र जुमे की नमाज पढ़कर बाइक से मौदहा आ रहा था। तभी रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। घटना के दूसरे दिन उसकी तहरीर पर पुलिस ने नरायच निवासी न्यामत उल्ला, उसके भाई अली अहमद उर्फ बच्चा व कम्हरिया निवासी मोहम्मद फाजिल पुत्र जब्बार अहमद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर पीड़ित पिता ने डीआईजी से अन्य जनपद की पुलिस से जांच की मांग की थी। तब जांच बांदा जनपद के मटौंध थाने को दी गई। वहीं डीआईजी ने उच्च स्तरीय जांच के लिए लखनऊ से मेेडिको लीगल की तकनीकी टीम बुलाई। इस तकनीकी व फॉरेंसिक जांच के बाद यह मामला दुर्घटना न होकर हत्या किए जाने का पाया गया। बुधवार को मटौंध पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अली अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि पुलिस अन्य दो की तलाश में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी से रमजान अली के परिवार ने खुशी जताई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के परिजनों कहा कि बेटे को झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed