{"_id":"614f64438ebc3efae179c6d3","slug":"hangama-hamirpur-gulabi-gang-hamirpur-news-knp6543074155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी गैंग की कमांडर ने थाने में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी गैंग की कमांडर ने थाने में किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। आपसी बंटवारे के बाद विधवा मां के घर में बेटे ने ताला डाल दिया। वृद्धा की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर/कांग्रेस की प्रदेश महासचिव संपत पाल ने समाधान दिवस में जमकर हंगामा किया। मौजूद एसडीम सदर व सीओ सदर ने समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। उधर राष्ट्रीय कमांडर ने चेतावनी दी है कि अगर चार दिन में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह थाने का घेराव करेंगी। कस्बे में बस स्टैंड के समीप हाईवे किनारे रहने वाली विधवा शारदा देवी (85) का आरोप है पति रामदयाल गुप्ता की मौत के बाद आपसी सहमति पर मां व पुत्रों के रिहायशी मकान का बंटवारा हुआ था। कहा वह छोटे पुत्र रमेशचंद्र गुप्ता के साथ रहती हैं।
बड़े पुत्र सूर्यप्रकाश व रामप्रताप ने मिलकर उनके व था छोटे पुत्र के हिस्से में ताला डाल दिया है। जिसकी शिकायत उसने संपूर्ण समाधान दिवस में बीते माह 21 अगस्त को की थी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। थक-हारकर गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल से मिलीं। वृद्धा की शिकायत पर समाधान दिवस में पहुंची संपल पाल ने थाने में मौजूद एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा व सीओ सदर अनुराग सिंह व एसओ वीपी सिंह के सामने जमकर हंगामा किया। कहा जनता न्याय के लिए भटक रही है और अधिकारी तमाशबीन बने हैं। थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें दर्ज की गई है। (संवाद)