फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Handed over to CBI Illegal mining proof

सीबीआई के सौंप दिए अवैध खनन के सबूत

Tue, 25 Apr 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Handed over to CBI Illegal mining proof
सीबीआई - फोटो : Getty

अक्तूबर 2015 में मौरंग खनन के पट्टे निरस्त होने और रोक के बावजूद अवैध खनन होता रहा। इसकी तस्दीक आरटीआई के तहत एआरटीओ कार्यायल से मांगे गए आंकड़े भी करते हैं। पाबंदी के बावजूद पांच महीनों में ही 801 ओवरलोड मौरंग के ट्रकों का चालान हुआ। इस दौरान रोज हजारों ट्रकों से अवैध मौरंग की ढुलाई की बात टोल प्लाजा के आंकड़े भी स्वीकारते हैं। याचिकाकर्ता ने ये सबूत सीबीआई को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


16 अक्तूबर 2015 को उच्च न्यायालय ने जिले में संचालित 60 मौरंग खनन के पट्टों को निरस्त किया था। जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचना पर एआरटीओ ने जनवरी से मई 2016 तक पकड़े गए ट्रकों का विवरण दिया। बताया है कि 390 ट्रक एआरटीओ तो 411 ओवरलोड ट्रकों को पुलिस ने बंद किया था। यानी कुल 801 मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों का चालान हुआ। इसमें एआरटीओ ने 78 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला। वहीं, थानों में पकड़े गए ट्रक अदालत से छूटे।  
विज्ञापन


इसकी जानकारी जनहित याचिकाकर्ता विजय द्विवेदी एडवोकेट ने सीबीआई को दी है। यह भी कहा है कि प्रतिदिन हजारों मौरंग भरे ट्रकों की अवैध निकासी हुई। इस चोरी में करोड़ों के वारे न्यारे किए गए। अवैध खनन का असर सीधे बिक्रीकर विभाग पर पड़ा। इस अवधि में विभाग को खनिज से व्यापार कर नहीं मिल सका और मौरंग माफिया मालामाल होते रहे। जनहित याचिकाकर्ता ने हमीरपुर-सागर मार्ग पर कानपुर की ओर जाने वाले टोल प्लाजा से गुजरने वाले मौरंग भर ट्रकों की प्रतिदिन संख्या करीब ढाई हजार बताई है। साथ ही, झांसी-कानपुर हाईवे के आटा में बने टोल प्लाजा और जोल्हूपुर से होकर गुजरने वाले मौरंग भरे ट्रकों की संख्या 3700 बताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
411 ट्रक पुलिस ने पकड़े
पुलिस ने ओवरलोड मौरंग भरे 411 ट्रकों का चालान किया है। इसमें थाना सुमेरपुर पुलिस ने 72, स्थानीय कोतवाली पुलिस ने 216, कुरारा पुलिस ने 51, सिसोलर ने 40, ललपुरा पुलिस ने 31 व बिवांर पुलिस ने एक ओवरलोड ट्रक  को पकड़ा है। सीज ट्रकों को उनके मालिकों ने अदालत के जरिए छुड़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed