{"_id":"6038d5628ebc3e76a0312442","slug":"hamirpur-woman-accused-of-robbed-and-abducting-ten-people-including-samadhi-report-filed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: महिला ने समधी सहित दस लोगों पर लगाया अगवा कर लूटपाट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: महिला ने समधी सहित दस लोगों पर लगाया अगवा कर लूटपाट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 26 Feb 2021 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Feb 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
हमीरपुर के राठ में महिला ने अपने पुत्र के ससुर सहित दस लोगों पर घर से अगवा कर ले जाने तथा मारपीट कर जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। आधी रात के बाद आरोपी खुद महिला को लेकर कोतवाली पहुंच गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी कस्तूरी (50) पत्नी शिवराम ने बताया कि उनके पुत्र संदीप का विवाह धमना गांव निवासी कालका प्रसाद की पुत्री वंदना से हुआ था। पति शिवराम व पुत्र संदीप गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करते हैं। कस्तूरी ने बताया कि बुधवार रात वह घर पर थीं।

तभी धमना गांव निवासी उनके समधी कालका प्रसाद 6 महिलाओं सहित दस लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे। उनके साथ मारपीट कर कार में डालकर अज्ञात स्थान पर ले गए। जहां मारपीट करते उनके जेवरात छीन लिए। महिला के पुत्र संदीप ने फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
महिला के अगवा होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी पुलिस फोर्स लेकर खोजबीन में जुटे थे। तभी आधी रात के बाद आरोपी समधी कालका प्रसाद महिला को बाइक पर बैठा कर कोतवाली पहुंच गया।
कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दानों पक्षों के बीच आपसी विवाद है। कस्तूरी की तहरीर पर कालका प्रसाद, संजय सहित 6 महिलाओं व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं कालका प्रसाद का कहना है कि वह कस्तूरी को उनके पति व पुत्र के पास गुरुग्राम ले जा रहे थे।