{"_id":"6129f0648531b72e690b0eb1","slug":"hamirpur-two-arrested-including-sp-district-panchayat-member-with-illegal-weapons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अवैध असलहों संग सपा जिपं सदस्य समेत दो गिरफ्तार, पुलिस को तलाशी में मिले हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अवैध असलहों संग सपा जिपं सदस्य समेत दो गिरफ्तार, पुलिस को तलाशी में मिले हथियार
Sat, 28 Aug 2021 01:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:44 PM IST
सार
पिस्टल के मामले में बताया वह बीते वर्ष अपने निजी काम से बकेवर जनपद इटावा गए थे, वहीं से एक अज्ञात व्यक्ति से 24 हजार रुपये में खरीदी थी। वहीं कार सवार राजेंद्र यादव निवासी सियाखरका थाना ककरवई जिला झांसी के कब्जे से रायफल, कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
सपा से जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के कुरारा में मनकी तिराहे के पास सपा जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव समेत दो को वाहन चेकिंग में अवैध पिस्टल और दूसरे किसी के नाम की राइफल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं राइफल शस्त्र धारक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बताया कुरारा कस्बे के मनकी तिराहे पर शुक्रवार शाम प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी हमीरपुर की तरफ से एक कार आई।
कार रोकने पर बीच वाली सीट पर बैठे व्यक्ति 315 बोर की रायफल लिए मिले। वहीं आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति पिस्टल लिए था। नाम व पता पूछने पर दोनों आनाकानी करने लगे, शक होने पर दोनों को गाड़ी से उतारकर नाम व पता पूछते हुए, जामा तलाशी ली गई। अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव निवासी ग्राम नहदौरा थाना मझगवां, हमीरपुर बताया।

तलाशी में उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल 32 बोर व चार कारतूस,11 हजार रुपये व दो मोबाइल बरामद हुए। पिस्टल का लाइसेंस मांगने पर दिखा नहीं सके। पिस्टल के मामले में बताया वह बीते वर्ष अपने निजी काम से बकेवर जनपद इटावा गए थे, वहीं से एक अज्ञात व्यक्ति से 24 हजार रुपये में खरीदी थी।
वहीं कार सवार राजेंद्र यादव निवासी सियाखरका थाना ककरवई जिला झांसी के कब्जे से रायफल, कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया। शस्त्र लाइसेंस मांगने पर बताया रायफल उनके मित्र अरुण कुमार निवासी चरखारी रोड थाना राठ की है। उक्त दोनों के अलावा पुलिस ने अरुण कुमार के खिलाफ शस्त्र के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया है।