फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: The princes locked the block office

मनरेगा भुगतान को लेकर प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय में डाला ताला

Wed, 06 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: The princes locked the block office
भरुआसुमेरपुर। मनरेगा भुगतान रोकने से नाराज प्रधान संघ ने ब्लाक कार्यालय में ताला डालकर प्रदर्शन किया। बीडीओ पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। ब्लाक प्रमुख के आश्वासन पर दोपहर बाद प्रधानों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

प्रधानों ने गांवों में मनरेगा योजना से संपर्क मार्ग, जल संरक्षण, रोक बांध, अमृत सरोवर, अमृत वन सहित अन्य विकास कार्य कराए हैं। प्रधानों का आरोप है कि निर्माण सामग्री का भुगतान बीडीओ सप्लायरों को नहीं करा रहे हैं। प्रधान संघ का कहना है कि सहायक लेखाकार के माध्यम से कमीशन की मांग की जाती है। पिछले वित्तीय वर्ष में पौने चार करोड़ के भुगतान होने थे। जिसमें अभी तक करीब एक करोड़ के ही भुगतान हो सका हैं।
विज्ञापन

दोपहर बाद ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव कार्यालय पहुंचे और तीन दिन में कार्यवाही का आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन समाप्त करा ताला खुलवाया।
जिले के प्रभारी मंत्री ने प्रधान संघ के प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुनकर डीएम व सीडीओ को बीडीओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर बीडीओ भीमसेन का कहना है कि उन्होंने भुगतान कराया हैं, धनराशि खत्म हो जाने से कुछ भुगतान शेष हैं। आगे बजट आने पर भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में प्रधान संघ अध्यक्ष सविता देवी यादव, आशा सिंह चंदेल, कप्तान सिंह यादव, नोखेलाल यादव, अनिरुद्ध सिंह, जयनारायण विश्वकर्मा, नरेंद्र पाल, लालाराम, विनोद निषाद, अरविंद पाल, अरविंद निषाद सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे।

ग्राम पंचायतों में नहीं हुआ पौध रोपण
मंगलवार को जिले में पौधरोपण कराया जाना था। प्रधानों के ब्लाक कार्यालय में धरना देने से पौधरोपण नहीं हो सका है।
आज होगी प्रशासनिक समिति की बैठक
ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को प्रशासनिक समिति की आकस्मिक बैठक बुलाई गई है। जिसमें प्रधान संघ की ओर से पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल भी शामिल होंगे। बीडीओ भीमसेन व सहायक लेखाकार मनरेगा अरुण कुमार कुशवाहा पर लगाए गएआरोप पर चर्चा होगी। उसके बाद प्रस्ताव पारित कर कार्यवाही के लिए शासन प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed