फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hardoi: The dumper entered the shops after hitting the car, loss of lakhs

हरदोई: कार में टक्कर मार दुकानों में घुसा डंपर, लाखों का नुकसान

Mon, 31 Jan 2022 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 31 Jan 2022 08:07 PM IST
सार

तेज रफ्तार डंपर एक कार को टक्कर मारते हुए दुकानों में जा घुसा। इससे दो दुकानों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि आसपास की दुकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। हादसे में कार चालक घायल हो गया। वहीं हार्डवेयर और इलेक्ट्रानिक की दुकान क्षतिग्रस्त होने से 19 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Hardoi: The dumper entered the shops after hitting the car, loss of lakhs
डंपर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में हरदोई जिले के भरावन में रविवार को देर रात तेज रफ्तार डंपर एक कार को टक्कर मारते हुए दुकानों में जा घुसा। इससे दो दुकानों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि आसपास की दुकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। हादसे में कार चालक घायल हो गया। वहीं हार्डवेयर और इलेक्ट्रानिक की दुकान क्षतिग्रस्त होने से 19 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।पुलिस नेडंपर चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।घायल कार चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अतरौली चौराहे पर देर रात सिधौली की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर चालक पंचम ने भरावन की ओर से आ रही कार को चपेट में लेते हुए संडीला रोड के किनारे बनी दुकानों में जा घुसी, जिससे दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, अन्य दो दुकानों की दीवारों में दरार आ गईं। अतरौली पुलिस ने जेसीबी से कार को निकलवा कर घायल चालक शैलेंद्र निवासी हर्रैया थाना अतरौली को सीएचसी भरावन भेजा। वहीं हादसे में पास में ही सो रहे होटल के कारीगर बाल-बाल बच गए। सधन कुमार की हार्डवेयर की दुकान ध्वस्त हो गई। इसमें दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


राम सहारे गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में टीवी, एलईडी सहित एक लाख का सामान टूट गया। बलराम के क्लीनिक का फर्नीचर व दवाओं समेत 50 हजार का नुकसान हो गया। रिंकू मौर्य निवासी कनौरा आंत के होटल का 50 हजार का नुकसान हो गया। प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि उनकी दो दुकानें टूट गईं और दो दुकानों की दीवारों में दरार आ गई हैं। करीब 15 लाख का नुकसान हो गया है। अतरौली इंस्पेक्टर ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रमोद की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed