फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: On 9276 malnourished children in the district, only 11 NRC reached in the month of nutrition

हमीरपुर : जिले में 9276 कुपोषित बच्चे पर, पोषण माह में 11 ही एनआरसी पहुंचे

Sun, 02 Oct 2022 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: On 9276 malnourished children in the district, only 11 NRC reached in the month of nutrition
हमीरपुर। अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने में लापरवाही बरती जा रही है। छह महीने में केवल 82 ऐसे बच्चों को ही एनआरसी में भर्ती कराया गया। आंकड़ों से स्पष्ट है कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आरबीएसके, एमओआईसी बच्चों को एनआरसी तक पहुंचाने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए पोषण आहार से लेकर इलाज तक मुफ्त दिया जा रहा है, इसके बावजूद जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या कम नहीं हो रही है। पिछले कई सर्वे में 7,967 बच्चे अति कुपोषित और 1309 बच्चे कुपोषित मिले हैं।
विज्ञापन

अतिकुपोषित बच्चों के इलाज के लिए एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) तक बनाया गया है। किंतु अभिभावकों की अनदेखी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आरबीएसके, एमओआईसी की लापरवाही से छह माह में 82 बच्चे का एनआरसी में इलाज कराया जा सका। सितंबर में चलाए गए पोषण माह में भी केवल 11 बच्चे ही एनआरसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सितंबर माह में बच्चों को एनआरसी तक पहुंचाने में स्थिति खराब रही है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बच्चों को एनआरसी तक पहुंचाएं।

इनसेट
एनआरसी केंद्र पर मिलती हैं ये सुविधाएं
10 बेड के पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चे को भोजन, फूड सप्लीमेंट नि:शुल्क दिया जाता है। इसके साथ ही उसका इलाज भी होता है। माता को प्रतिदिन 50 रुपये मिलते हैं। अति कुपोषित बच्चे को 14 दिन तक भर्ती करने की व्यवस्था है। डिस्चार्ज होने के बाद चार बार बच्चे की मॉनीटरिंग भी की जाती है। किसी तरह की समस्या होने पर आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाती है।
भर्ती हुए बच्चों का आंकड़ा
माह बच्चे
अप्रैल 09
मई 20
जून 20
जुलाई 20
अगस्त 12
सितंबर 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed