फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

सरकारी धन के गबन में आरोपी तत्कालीन प्रधान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Fri, 28 Jan 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बहगांव में सरकारी धन का गबन करने की आरोपी तत्कालीन प्रधान की अग्रिम जमानत अर्जी प्रभारी सत्र न्यायाधीश चंद्रभान सिंह ने तथ्यों का आधार देखते हुए खारिज कर दी।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला ने बताया कि थाना राठ के ग्राम पंचायत बहगांव में ग्राम निधि खाते से चेकों के जरिए एक लाख 38 हजार रुपये का गबन किया था। एडीओ श्रीचंद्र वर्मा ने तत्कालीन प्रधान चंद्रप्रकाश व दो सचिव महेश व धर्मेंद्र कुमार शिवहरे के खिलाफ 10 नवंबर को मामला दर्ज कराया था। आरोपी चंद्रप्रकाश की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी डाली गई, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में कुरारा थाने के एसएचओ दिनेश सिंह ने पिछले 17 जनवरी को मिश्रीपुर जंगल में तृष्णदेव मंदिर के पास तमंचा बनाते दो आरोपियों हल्के विश्वकर्मा व मो. शमीम को गिरफ्तार किया था। मौके से 14 अधबने तमंचे 315 बोर, तीन तमंचा 12 बोर, दो बंदूक सहित उपकरण बरामद किए थे। हल्के विश्वकर्मा की ओर से जमानत अर्जी डाली गई। इसे अदालत ने अपराध की श्रेणी का मानते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed