फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

नेताओं पर नजर रखने के लिए बनाईं 12 टीमें

Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों और नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 12 टीमें बनाई दी गई हैं। इसमें छह उड़न दस्ते और छह स्थायी निगरानी टीमें हैं। आचार संहिता उल्लंघन पर यह टीमें रिटर्निंग ऑफिसर को रिपोर्ट सौंपेगी। आगे की कार्रवाई निर्वाचन अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया कि छह उड़नदस्ते और छह स्थायी निगरानी टीमें बनाई गई हैं। सदर और राठ विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन टीमें काम करेेंगी। टीम पर एक मजिस्ट्रेट व चार सहायक अधिकारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

उड़न दस्ते प्रलोभन के लिए रुपये, शराब या अन्य उपहार बांटने की सूचना या शिकायत पर कार्रवाई करेंगी। स्थायी निगरानी टीमें भारी मात्रा में नगदी, अवैध शराब, शस्त्र आदि पर नजर रखेंगी। यह टीमें अपने क्षेत्र में जांच चौकी या चेक पोस्ट बनाएंगी। साथ ही क्षेत्र में भ्रमण कर राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। टीमों से पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि की रिपोर्ट भी मांगी गई है। कहीं भी पोस्टर, बैनर आदि प्रचार सामग्री मिली तो हटवाई जाएगी। आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कार्य का वीडियो बनाकर साक्ष्यों के साथ टीमें रिटर्निंग ऑफिसर को रिपोर्ट देंगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स आई
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को जिले में एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स पहुंच गई है। फोर्स संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों समेत अन्य केंद्रों का भ्रमण करेगी। इसके लिए पुलिस विभाग रूपरेखा तैयार कर रहा है।
राजनीतिक दल 15 तक नहीं कर सकेंगे सभा
चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक सभा करने पर रोक लगा दी है। आयोग के निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चंद्र भूषण ने उड़नदस्ता व स्थायी निगरानी टीमों को सभाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने किया रूट मार्च
मौदहा। नगर सहित क्षेत्र के कम्हरिया व बिवांर गांव में सोमवार को भारी पुलिस बल ने रूट मार्च किया। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव को शांति व निष्पक्ष ढंग से कराए जाने के मकसद से रूट मार्च किया जा रहा है। जनपद को मिले 80 कांस्टेबल व थाना मौदहा और सिसोलर पुलिस रूट मार्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed