फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

तपोभूमि प्रांगण में खड़े होंगे वाहन

Tue, 11 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
सुमेरपुर पॉलिटेक्निक कालेज का निरीक्षण करते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी व एसपी कमलेश दीक्षित। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। विधानसभा चुनाव के लिए अधिगृहीत किए जाने वाले वाहनों को तपोभूमि में खड़ा कराया जाएगा और पोलिंग पार्टियों को नवीन गल्ला मंडी के बजाय इस बार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रांगण से रवाना किया जाएगा। स्ट्रांग रूम नवीन गल्ला मंडी में ही बनेगा और मतगणना भी यही होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण ने पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के साथ सोमवार को नवीन गल्ला मंडी प्रांगण, तपोभूमि प्रांगण, राजकीय पॉलिटेक्निक, डायट आदि का निरीक्षण कर मातहतों को व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। जनपद की दोनों विधानसभा सीटों का चुनाव कस्बे की नवीन गल्ला मंडी से कराया जाना है। लेकिन गल्ला मंडी के आसपास वाहन खड़े करने का कोई ठोस इंतजाम नहीं है। इसके मद्देनजर अधिगृहीत किए जाने वाले वाहनों को गायत्री तपोभूमि प्रांगण में खड़ा कराने का निर्णय लिया है। पोलिंग पार्टियों को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से रवाना किया जाएगा। स्ट्रांग रूम नवीन गल्ला मंडी में ही रहेगा।
विज्ञापन

मतदान के बाद ईवीएम नवीन गल्ला मंडी लाई जाएगी। यहीं मतगणना होगी। डीएम ने निरीक्षण के उपरांत अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र एवं मुख्य विकास अधिकारी कमलेश वैश्य को व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एआरटीओ, पीडब्ल्यूडी के अभियंता, मंडी सचिव बृजेश निगम, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव, थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान बंद रहेगा कांशीराम कॉलोनी मार्ग
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान प्रशासन कांशीराम कॉलोनी मार्ग को बैरीकेडिंग कराकर आवागमन ठप रखेगी। कॉलोनी के लोग 19 फरवरी को इस मार्ग के बजाए अन्य वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करेंगे। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी को निर्देशित किया है कि 19 फरवरी को इस मार्ग को आम लोगों के लिए ठप रखें। साथ ही मंडी सचिव से वार्ता कर नवीन गल्ला मंडी की बाउंड्रीवॉल का चारों तरफ से अवलोकन करें। यदि बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है तो उसकी मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed