{"_id":"61799ac680df8338f21dd1e2","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp660794787","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की तीन निजी दुकानें निलंबित व सात को चेतावनी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की तीन निजी दुकानें निलंबित व सात को चेतावनी नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्राइवेट दुकानों में ज्यादा दामों पर बेची जा रही खाद को लेकर कई किसानों ने कृषि विभाग के टोल फ्री नंबर में शिकायत दर्ज कराई। जिला कृषि अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए तीन निजी दुकानों को निलंबित व सात दुकानदारों को नोटिस जारी किया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सरस कुमार तिवारी ने बताया कि रबी बुवाई में गुणवत्तायुक्त रासायनिक उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश है। विभाग की ओर से क्षेत्रीय कर्मचारियों को लगाकर निजी व सहकारी समितियों के प्रतिष्ठानों पर सघन अभियान चलाकर समीक्षा की जा रही है। बताया तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। इनमें मे.अंबे खाद भंडार मौदहा, मे.अजय ट्रेडर्स पत्योरा व मे.राहुल खाद भंडार राठ के विक्रेता निर्धारित दर से अधिक रेट पर खाद बेचते मिले हैं। बताया कि कुरारा में नामित कर्मचारी अनूप कुमार ने शांति ट्रेडर्स, सान्या ट्रेडर्स में खाद नहीं पाई। वहीं बालाजी ट्रेडर्स, एग्रो एजेंसी एंड मशीनरी स्टोर, हमीरदेव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बंद मिली। राठ में नामित कर्मचारी जनक राजपूत ने अवगत कराया कि सहकारी समिति सरीला की दुकान बंद पाई गई। वहीं एग्री जंक्शन वन स्टाप शाप को बंद मिला। इन सभी खाद विक्रेताओं को चेतावनी नोटिस जारी किया है। बताया कि 1500 एमटी इफ्को डीएपी व 1000 एमटी आरसीएफ (श्रीफला डीएपी) की रैक 29 अक्तूबर शुक्रवार तक आ जाएगी। किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम न. 8468015884 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।