{"_id":"61759d13760ad13d7b120f70","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6601645182","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा लेकर आएंगी प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा लेकर आएंगी प्रियंका गांधी
विज्ञापन
मौदहा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में शुरू प्रतिज्ञा यात्रा 29 अक्तूबर को मौदहा के कम्हरिया बाबा पहुंचेगी।
जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी व जिला प्रभारी रामविलास प्रजापति ने कस्बे के दो स्थानों पर अलग-अलग बैठकें की। वरिष्ठ नेता डॉ.शाहिद अली के यहां आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष व प्रभारी के साथ देवेंद्र चौबे, पूर्व प्रदेश सचिव देवेंद्र चौबे, प्रदेश महासचिव युवा पं.बृजेश कुमार बादल आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत हुई है। महासचिव प्रदेश प्रभारी ने पांच मुख्य घोषणाएं की हैं उन्हें जन जन तक पहुंचाने के लिए 29 तारीख को मौदहा आएंगी। यहां के बड़े चौराहे से सीधे प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा निजामी कम्हरिया की दरगाह में हाजिरी देने के साथ अन्य दरगाहों में भी हाजिरी होगी। इसके बाद बिवांर, मुस्करा होते हुए राठ पहुंचेंगी। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा जालौन की ओर रवाना होगी। प्रियंका गांधी सुमेरपुर में नागा स्वामी महाराज, इटरा स्थित प्रसिद्ध हनुमान जी मंदिर में दर्शन करेंगी।
विज्ञापन
कहा कि 27 अक्तूबर को प्रियंका गांधी झांसी में महिलाओं की महारैली करेंगी, वहीं 8 नवंबर को महोबा में महारैली होगी। इसी के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रभारी सहित नेता दूसरे गुट में सलीम अहमद मजदूर व अधिवक्ता फिरोज अहमद खान, सभासद इस्लामुद्दीन आदि से मिले।