{"_id":"61672b6d739bb11f9c330fbd","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6581573184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद विद्युत आपूर्ति में दिखा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद विद्युत आपूर्ति में दिखा सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मुख्यमंत्री की फटकार के बाद कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की शाम से विद्युत आपूर्ति में सुधार नजर आया। इसके बाद कस्बे में 18 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे आपूर्ति हुई। इससे उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की है।
पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल था। रोस्टर पूरी तरह से डगमगा गया था। बिजली कब आएगी, कब चली जाएगी, बिजली विभाग को भी पता नहीं रहता था। सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की फटकार के बाद मंगलवार से विद्युत आपूर्ति कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पटरी पर लौटती नजर आई। मंगलवार को शाम छह बजे से शुरू हुई सप्लाई बुधवार को सुबह 10 बजे तक निर्बाध रूप से जारी रही। इसके पूर्व बमुश्किल 15 घंटे तथा ग्रामीणों को 10 घंटे आपूर्ति मिल रही थी।
आपूर्ति में सुधार होने से किसान भी खुश हैं। पिछले एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौली से पलेवा की तैयारी में जुटे किसान बेचैन थे। विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू का दावा है कि मंगलवार से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों को 18 से 20 घंटे निर्बाध सप्लाई दी जा रही है। पलेवा का सीजन होने के कारण किसानों को ज्यादा से ज्यादा आपूर्ति देने के प्रयास ग्रामीण फीडरों में किए जा रहे हैं। अवर अभियंता का दावा है कि बिजली की समस्या से किसानों के साथ आम उपभोक्ताओं को नहीं जूझना पड़ेगा।