{"_id":"616095fe8ebc3e8746051bb8","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp657158738","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को बीडीओ बताने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को बीडीओ बताने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहांड। विकासखंड में अपने को नवनियुक्त बीडीओ बताने वाला युवक पकड़ा गया है। कार्यवाहक बीडीओ पीडी राजपूत ने तमाम फर्जी दस्तावेज, सील, मुहर के साथ पुलिस के हवाले कर दिया।
खंड विकास कार्यालय में शुक्रवार करीब एक बजे एक युवक जिलाधिकारी के आदेश का हवाला दे अपने को बीडीओ बताकर कुर्सी में बैठकर रौब दिखाने लगा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना कार्यवाहक बीडीओ पीडी राजपूत को दी। उन्होंने कार्यालय आकर युवक का परिचय पूछा तथा नियुक्ति का आदेश दिखाने को कहा।
इस पर युवक ने स्वलिखित जिलाधिकारी का आदेश दिखाया। आशंका होने पर बीडीओ ने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। उनके द्वारा अनभिज्ञता जताने पर युवक को पुलिस का भय दिखाया। इस पर युवक ने सच्चाई उजागर कर दी। युवक ने अपना नाम प्रशांत कुमार अहिरवार ग्राम कुर्रा राठ बताया। बताया कि पिता मजदूरी करते हैं। नौकरी व आवास के नाम पर उसने कुछ लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। बीडीओ ने बताया कि युवक मानसिक रूप से सामान्य नहीं दिख रहा है। उन्होंने युवक को तहरीर के साथ थानाध्यक्ष के सुपुर्द कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष आरके वर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।