{"_id":"615c95a18ebc3eb34c6bd48c","slug":"hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6565303106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जिलों में स्थापित होगी कस्बे में बनाई गई दुर्गा प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जिलों में स्थापित होगी कस्बे में बनाई गई दुर्गा प्रतिमाएं
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे में मां दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते रघुराज सिंह।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भरुआसुमेरपुर कस्बे के मशहूर मूर्तिकार के हाथों से बनाई गई एक सैकड़ा से अधिक छोटी बड़ी मां दुर्गा की प्रतिमाएं पांच जनपदों में स्थापित होंगी। देवगांव चौराहा निवासी मूर्तिकार रघुराज सिंह पिछले दो दशक से सुंदर प्रतिमाएं बना रहे हैं।
रघुराज मूर्ति कला केंद्र से संचालित इनके प्रतिष्ठान में साल भर विभिन्न तरह की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। सरकार ने इस वर्ष दुर्गा महोत्सव में मूर्ति स्थापना की छूट प्रदान कर रखी है। रघुराज सिंह ने बताया कि इस वर्ष उन्हें जनपद के अलावा बांदा, चित्रकूट, महोबा, जालौन, कानपुर देहात से भक्तों ने प्रतिमाओं के आर्डर दिए हैं।
सहयोगी कलाकारों के साथ मिलकर रात दिन मेहनत कर एक सैकड़ा छोटी बड़ी मां दुर्गा प्रतिमाएं तैयार की हैं। बताया कि प्रतिमाओं में देशी मिट्टी के साथ केमिकल रहित रंगों का इस्तेमाल किया है। मूर्तिकार ने बताया कि मंगलवार को कानपुर देहात एवं जालौन के आर्डर भेजे गए हैं। बुधवार को महोबा, बांदा, चित्रकूट के अलावा जनपद में स्थापित होने वाली प्रतिमाएं भेजी जाएंगी।