फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur me alert

टिड्डी दल जिले की सीमा से लगी धसान नदी के उस पार

Wed, 27 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
hamirpur me alert
जिले में टिड्डी दल के आने की संभावना पर गोहांड में कर्मचारियों को सचेत करते जिला कृषि अधिकारी सरस - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जनपद की सीमा से लगे झांसी के गरौठा तहसील में टिड्डी दल आ चुका है। टिड्डी मौजूदा समय में धसान नदी के किनारे तक आ चुकी हैं। हवा के रुख पर जिले के राठ और गोहांड ब्लाक क्षेत्र के गांवों में टिड्डी दल प्रवेश कर सकता है। इसको देखते बुधवार को जिला कृषि अधिकारी गोहांड पहुंचे और विभागीय कर्मचारियों को सतर्क रखा गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने बताया कि झांसी के गरौठा तहसील के गांवों में जिले की सीमा के उस पार के गांवों धसान नदी के उस तरफ तक फैल चुका है। बताया कि यह तीसरा टिड्डी दल है। यह जनपद झांसी के गरौठा क्षेत्र में जिले की सीमा के किनारे धसान नदी तक प्रवेश कर चुका है। बताया कि राठ और गोेहांड के किसानों को भी सूचित किया है कि जनपद में टिड्डी दल के आक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। टिड्डी दल में करोड़ों की संख्या में लगभग दो ढाई इंच लंबे कीट होते हैं, जो फसलों को कुछ ही घंटों में चट कर जाते हैं। यह सभी प्रकार के हरे पत्तों पर आक्रमण करते हैं। उन्होंने किसानों से खेतों में आग जलाकर, पटाखे फोड़कर, थाली बजाकर, ढोल नगाड़े बजाकर आवाज करें। साथ ही कीटनाशक रसायनों जैसे क्लोरपीरिफॉस, साइपरमैथरीन, लिंडा इत्यादि कीटनाशकों का टिड्डी दल के ऊपर छिड़काव करें। बताया कि टिड्डी दल हवा के साथ चलता है। फिलहाल टिड्डी दल के आने की संभावना धसान नदी किनारे के कुछेछा, जिगनी, टोलाखंगारन, मझगवां, मलेहटा, बंगरा, सिकरौधा सहित अन्य गांवों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed