{"_id":"61602cf68ebc3edae237e041","slug":"hamirpur-joint-magistrate-raids-clinic-running-in-kutcha-house-investigation-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कच्चे मकान में चल रहे क्लीनिक पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, जांच पड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कच्चे मकान में चल रहे क्लीनिक पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, जांच पड़ताल शुरू
Fri, 08 Oct 2021 05:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Oct 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
कच्चे मकान में चल रहे क्लीनिक पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, जांच पड़ताल शुरू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में पोस्टमार्टम हाउस के निकट संचालित एक प्राइवेट क्लीनिक पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा शुक्रवार को छापा मारा। बाइक से पहुंचे। मौके पर एक मरीज के ग्लूकोज की बोतल चढ़ती मिली। कच्चे घर में चल रही क्लीनिक के खपरैल पर भाजपा का झंडा फहराता मिला।
दीवार पर रोहित शर्मा जिला सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा नेता हमीरपुर जेल तालाब पोस्टमार्टम हाउस के पास लिखी एक नेमप्लेट मिली। वहीं कटिया डालकर बिजली जलाते मिले। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग और पावर कारपोरेशन की टीम को बुला लिया। दोनों विभाग की टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं।
वहीं पुलिस रोहित को पकड़ कर कोतवाली ले गई है। शहर में पोस्टमार्टम हाउस के निकट निजी क्लीनिक संचालित होने की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा अकेले बाइक से पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक कच्चे खपरैल वाले घर में छापे के दौरान अंदर सात लोग मिले। वहीं हाथ में प्लास्टर बांधे एक मरीज हीरालाल निवासी दपरौसा को क्लूकोज की बोतल लगती पाई गई।
विज्ञापन
बताया करीब सात अन्य थे। मरीज के भाई राजू ने बताया कि वह पहली बार इलाज कराने आए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को घर के बाहर रोहित शर्मा जिला सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा नेता हमीरपुर जेल तालाब पोस्टमार्टम हाउस के पास दीवार पर एक नेमप्लेट चस्पा मिली। बताया कि कच्चे मकान में दो गत्तों में दवाएं मिली हैं। उधर पूछताछ में रोहित ने कहा वह गत्ते का काम करते हैं।
साथ ही मौजूद लोगों ने भी गत्तों का काम करने की बात कही। मौके पर पहुंचे पावर कारपोरेशन के एसडीओ हरिशचंद्र ने कहा कि इस कच्चे घर व बगल में बने स्टोर में कटिया डालकर बिजली जलाते पाया गया है। कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसीएमओ डा.पीके सिंह के साथ पहुंचे कर्मी दवाओं के साथ लोगों के बयान लेने में जुटे हैं। शहर पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले गई है।