{"_id":"61b8bde84a583a15861fd807","slug":"hamirpur-grandmother-and-grandson-died-due-to-a-truck-collision-while-crossing-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से दादी व पौत्र की मौत, उर्स में शामिल होने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से दादी व पौत्र की मौत, उर्स में शामिल होने आए थे
Tue, 14 Dec 2021 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
हमीरपुर के मौदहा सड़क पार करते समय दादी और पौत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल पौत्र की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दोनों लोग छतरपुर से हजरत बाबा निजामी के उर्स में मेला देखने आए थे। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में हजरत बाबा निजामी का सालाना चार दिवसीय उर्स व मेला चल रहा है। सोमवार को मप्र के छतरपुर जनपद के कुंजरहटीं निवासी हसीना (60) पत्नी शमीमउद्दीन व उनका पौत्र जुनैद (8) पुत्र वाजिद हुसैन परिवार के मुजफ्फर व इरशाद के साथ उर्स में शामिल होने आए थे।
सोमवार की ही रात 10 बजे वे कानपुर-सागर हाईवे पर बड़े चौराहे के पास एक होटल में खाना खाने के लिए हाईवे पार कर रहे थे। तभी कबरई की ओर से आए ट्रक ने हसीना व जुनैद को टक्कर मार दी। इस हादसे में हसीना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल जुनैद को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शवों को लेकर छतरपुर चले गए हैं।