{"_id":"6137113aa9e84c0bff449c70","slug":"hamirpur-girl-jumps-in-betwa-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: नौकरी न मिलने से तनाव में आई युवती ने बेतवा नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: नौकरी न मिलने से तनाव में आई युवती ने बेतवा नदी में लगाई छलांग
Tue, 07 Sep 2021 12:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:45 PM IST
सार
नदी के नीचे नाव लेकर मछली का शिकार कर रहे नीरज निषाद, गोताखोर उदयभान व लोहा सिंह ने युवती को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे कोतवाली एसआई गौरव चौबे ने युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
गोताखोरों ने युवती को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में कानपुर सागर हाईवे पर मंगलवार सुबह 10 बजे सुमेरपुर कस्बा निवासी युवती ने बेतवा पुल से छलांग लगा दी। नदी में कूदी युवती को पुल के नीचे मछली का शिकार कर रहे मछुवारों ने बचा लिया। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
युवती ने कहा वह तनाव में हैं, उसे नौकरी नहीं मिल रही है। सुमेरपुर कस्बे के चांदथोक निवासी कृष्णदत्त यादव की बेटी शिवानी (25) सुबह स्कूटी से शहर आई। यहां हाईवे पर बेतवा नदी के पुल की कोठी नंबर छह में स्कूटी खड़ी कर नदी में कूद गई।
नदी के नीचे नाव लेकर मछली का शिकार कर रहे नीरज निषाद, गोताखोर उदयभान व लोहा सिंह ने युवती को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे कोतवाली एसआई गौरव चौबे ने युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में घायल युवती ने कहा वह नौकरी न मिलने से तनाव में है। इसीलिए नदी में कूद गई। चिकित्सक के पूछने पर उसने कुछ आगे नहीं बताया।