Hamirpur Accident News: खराब खड़े ट्रक में डंपर ने मारी टक्कर, ट्रक चालक की मौत
कानपुर नगर के संजय गांधी नगर, नौबस्ता निवासी धर्मपाल गुप्ता (41) ट्रक चलाता था। वह मंगलवार को कानपुर से मयूर वनस्पति ट्रक में लादकर मौदहा जा रहा था। हाईवे पर चंदपुरवा गेट के पास ट्रक खराब हो गया। चालक ने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया। वह नीचे घुसकर ट्रक ठीक करने कर रहा था। इसी बीच घाटमपुर से आ रहे डंपर ने ट्रक में टक्कर मार दी। नीचे काम कर रहे धर्मपाल के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त बैग में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से की। इसके बाद परिजनों और मौदहा के व्यापारी को हादसे की सूचना दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने बताया कि धर्मपाल उनके बढे़े भाई के साढ़ू थे। उनके परिवार में पत्नी गौरी, पुत्र शिवम (9) व सत्यम (6) हैं।
शव नहीं ले गया एंबुलेंस चालक
हादसे के बाद पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस लेकर पहुंचे पायलट व ईएमटी चालक के मृत होेने पर एंबुलेंस लेकर जाने लगे। पुलिस के रोकने पर कहा कि घायलों को अस्पताल जाते हैं, शव नहीं ले जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने पिकअप से शव को मोर्चरी भेजवाया।