फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Death of two people who came down to clean sewer tank, condition of man who came to rescue is critical

हमीरपुर: सीवर टैंक साफ करने उतरे दो लोगों की मौत, बचाने उतरे युवक की हालत गंभीर

Fri, 08 Oct 2021 03:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Oct 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Death of two people who came down to clean sewer tank,  condition of man who came to rescue is critical
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर 10 में नए सीवर टैंक की सफाई करने के लिए नीचे उतरते ही मिस्त्री व मजदूर बेहोश हो गए। उनकी हालत खराब होते देख वहां मौजूद एक अन्य युवक उन्हें बचाने के लिए नीचे उतरा तो उसकी भी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


मकान मालिक ने थाने में घटना की सूचना दी। सूचना पर दमकल की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सहयोग से तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दोनों की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मचा गया। वार्ड नंबर 4 निवासी सिद्ध गोपाल (50) व उनके पुत्र भूरा (23) मजदूर छोटे के साथ सीवर टैंक की सफाई करने उतरे थे। मकान मालिक गोरेलाल विश्वकर्मा ने बताया कि टैंक सिद्ध गोपाल ने ठेके लेकर बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पूर्व बनाकर उसको बंद कर दिया था। शुक्रवार को सुबह 11 बजे टैंक की सफाई के लिए तीनों लोग आए थे। नीचे उतरते ही बेहोश हो गए। इलाकाई लोगों ने बताया कि नए सीमेंट टैंक में गैस बन जाने के कारण यह हादसा हुआ है।


हालत खराब हो जाने पर 108 एंबुलेंस से तीनों लोगों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। जिला अस्पताल में सिद्ध गोपाल सोनकर व छोटे को मृत घोषित कर दिया है। वहीं भूरा का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed