{"_id":"5835da074f1c1b234113bfc6","slug":"had-fed-the-fire-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंग आकर लगाई आग, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंग आकर लगाई आग, हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
- फोटो : AmarUjala
आर्थिक तंगी व पति की बेरोजगारी से परेशान महिला रोते बिलखते बच्चों का दर्द नहीं झेल सकी और शराबी पति से झगड़ने के बाद खुद को आग लगा ली। बच्चों के शोर मचाने पर परिजनों व पड़ोसियों ने आग बुझाकर गंभीर हालत में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कस्बे के इमिलिया थोक निवासी महेश विश्वकर्मा फैक्ट्री एरिया के जूही एलायज में क्रेन चालक है। लेकिन आयकर का छापा पड़ने से यह फैक्ट्री करीब डेढ़ महीने से बंद पड़ी है। जिससे वह बेरोजगार हो गया। घर में जमा पूंजी धीरे-धीरे खर्च हो गई। मौजूदा समय में आर्थिक तंगी से पूरा परिवार जूझ रहा था। वहीं, शराब की लत होने के कारण महेश नशा पूरा करने के लिए जुगाड़ में लगा रहता था तथा पत्नी व चार बच्चों पर ध्यान नहीं दे रहा था। बीती रात महेश पीकर घर आया। तो उसकी पत्नी शकुंतला (32) का धैर्य टूट गया और पति से झगड़ा करने लगी। जिससे नाराज होकर पति ने उसे गाली गलौज करते हुए जमकर पीटा।
विज्ञापन
पति की प्रताड़ना से आहत होकर पत्नी ने घर में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। मां को जलता देखकर बच्चों ने रोना शुरू कर दिया। जिस पर परिजन व पड़ोसी दौड़कर आए और आग बुझाकर सदर अस्पताल ले गए। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर के लिए रिफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद पति घर से गायब है। थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि महिला ने पति की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या करने का प्रयास किया है। लेकिन अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन