{"_id":"a7d4aa4a92573e120961b7e50c682e5d","slug":"govt-school-english-subject-strong-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी विषय में सुधार के लिए विशेष प्लान तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी विषय में सुधार के लिए विशेष प्लान तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रेरणा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों के अंग्रेजी विषय में सुधार के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। हर शुक्रवार को सुबह 11 से 12 बजे तक प्रत्येक सरकारी स्कूल में अंग्रेजी विषय में संवाद के लिए समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पाठन सामग्री भी तैयार कर ली गई है। इसे शीघ्र ही सेंटर हेड टीचरों को भेजा जाएगा। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बुधवार को प्रेरणा अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रेरणा अभियान के तहत पहले चरण में अंग्रेजी तथा गणित विषय पर विशेष फोकस किया है। इसके तहत स्कूलों के शिक्षकों को आवश्यक ट्रेनिंग देने के साथ बच्चों के शैक्षणिक सुधार के लिए बेसलाइन, एंड लाइन सर्वे भी किया गया है। सर्वे के आधार पर ही रिपोर्ट कार्ड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में अंग्रेजी विषय में सुधार की दृष्टि से निबंध लेखन तथा लघु नाटिका प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक निर्धारित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को गणतंत्र दिवस के अवसर से सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जगदीश कौशल विशेष रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन