{"_id":"65e75a76ee2af4c45b0ba73c","slug":"government-funds-are-being-misused-by-building-roads-on-private-land-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-105141-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: निजी भूमि पर सड़क बनाकर सरकारी धन का किया जा रहा दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: निजी भूमि पर सड़क बनाकर सरकारी धन का किया जा रहा दुरुपयोग
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के एक मोहल्ले में निजी भूमि को बेशकीमती बनाए जाने के उद्देश्य से भूमि मालिक व प्रशासनिक जिम्मेदारों की मिली भगत से बड़ा खेल हो रहा है।
खनिज न्यास निधि से लोक निर्माण विभाग लाखों रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण करा रहा है। जिससे लोगों में नाराजगी है।
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कस्बा कबरई के मोहल्ला झलकारीबाई नगर में एक भूमि स्वामी की सांठगांठ के चलते उसकी निजी भूमि को बेशकीमती बनाए जाने के लिए हाईवे से करीब 400 मीटर लंबाई में खनिज न्यास निधि से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस मार्ग पर भूमि मालिक के मकान के अलावा कोई आबादी नहीं है।
बावजूद इसके भूमि मालिक और जिम्मेदारों की मिलीभगत से सरकारी धन को ठिकाने लगाया जा रहा है। 100 मीटर से अधिक लंबाई में सीसी सड़क डाले जाने का काम तेजी से चल रहा है। ताकि भूमि को बेशकीमती बनाया जा सके। उक्त भूमि पर एक साल पहले क्रशर प्लांट संचालित था, लेकिन हाईवे से पर्याप्त दूरी न होने के चलते प्लांट उखड़ गया था। उधर, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राम मिलन कश्यप का कहना है कि भविष्य में आबादी होने की उम्मीद को देखते हुए भूमि मालिक की सहमति से निजी भूमि पर सड़क निर्माण कराया जा रहा है।