{"_id":"cbd57ecaca4f3df4fc258397fb1ffe95","slug":"gorakhpur-beat-panjab-by-6-wicket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर ने पंजाब को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के ब्रह्मानंद डिग्री कालेज मैदान में हुए ब्रह्मानंद अंतर्राज्जीय किक्रेट मैच के फाइनल में गोरखपुर की टीम ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को फाइनल मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 22 ओवर में 135 रन बनाए। रेहान ने 7 छक्के लगाकर 74 रन बनाए। गोरखपुर टीम के खिलाड़ी दिव्यांशु ने चार और मोहित, जीतू ने दो-दो विकेट लिए। 135 रनों के लक्ष्य को गोरखपुर की टीम ने चार विकेट पर हासिल कर लिया। टीम के खिलाड़ी अमित गौर ने 52, लविश ने 45 रन बनाए। मैन आफ द मैच दिव्यांशु को दिया गया।
विज्ञापन
मैन आफ द सिरीज मोहित को मिली। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा.सत्यनारायन सिंह परिहार ने गोरखपुर टीम के कप्तान मोहित को ट्राफी और 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र गुप्ता आजाद ने उपविजेता टीम पंजाब के कप्तान आसिफ खान को ट्राफी और 21 हजार रुपये दिए। मैच की अंपायरिंग अरविंद राजपूत और शिवांग ने की।
विज्ञापन
कमेंट्री देवेंद्र राजपूत ने की। आयोजक समाजसेवी उमेश यादव ने सभी खिलाड़ियों और आगंतुकों का आभार जताया। सभासद अखिलेश यादव, बीएनवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, रहीम मास्टर, शीतू सेंगर,चन्द्रशेखर, टीटू बत्रा मौजूद रहे।