फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Google map keeps getting lost, no signs on the roads

Hamirpur News: गूगल मैप भटका रहा, रास्तों पर नहीं संकेतक

Thu, 28 Nov 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Google map keeps getting lost, no signs on the roads
हमीरपुर/ गहरौली। शहर से बाहर जाने के लिए सही रास्ते का चयन करने के लिए आजकल लोग गूगल मैप का उपयोग करते हैं, लेकिन मैप का उपयोग करने वाले वाहन चालक तकनीकी खामी के चलते अपना रास्ता भटक जाते हैं। हाल ही में बरेली, बदायूं में हुआ हादसा भी इसकी बानगी है।
विज्ञापन

नगर में कहीं भी विभिन्न मार्गों पर जाने के लिए संकेतक भी नहीं लगे हैं। इसका खामियाजा वाहन चालक भुगतते हैं। हमीरपुर-कालपी मार्ग पर संकेतकों का अभाव लोगों को अखरने लगा है। जो संकेतक लगे भी वह धूमिल पड़ गए हैं। शहर के कालपी मार्ग पर पड़ताल की गई तो सिटी फाॅरेस्ट की तरफ जाने वाले रास्ते को गूगल मैप कानपुर का रास्ता बताने लगा, जबकि वहां पर ग्रामीण क्षेत्र का रास्ता है।
विज्ञापन

इसी मार्ग पर आगे यमुना बेतवा बाईपास पुल निर्माणाधीन है, लोकेशन डालने पर उसकी फीडिंग नहीं मिली। साथ ही यहां पर पुल के दोनों ओर मिट्टी डाली गई है। इसी तरह गहरौली क्षेत्र में गहरौली से औराडेरा जाने वाली सड़क में कटान हो चुकी है। इससे अगर कोई इस रास्ते गुजरता है तो हादसा होना तय है, फिर भी गूगल इस रास्ते को भी दिखा रहा है। गूगल मार्गों की लोकेशन को अपडेट नहीं कर रहा है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि धूमिल हो चुके संकेतक पीडब्लूडी ठीक कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed