{"_id":"6a1b23bcbb859b6883042c12","slug":"goods-worth-lakhs-including-cash-and-jewellery-were-destroyed-in-a-fire-that-broke-out-in-six-houses-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-125732-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: छह घरों में लगी आग से नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: छह घरों में लगी आग से नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल राख
विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 11 परिचय-आग की घटना में जला गृहस्थी का सामान। संवाद
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के रिवई गांव में शुक्रवार रात आग ने कहर बरपाया। एक मकान में लगी आग छह घरों तक फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख परिजन ने बाहर निकल जान बचाई। आग की घटना से घरों में रखी नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल जल गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। आग की घटना में सबकुछ जलकर बर्बाद होने से पीड़ित परेशान हैं।
रिवई गांव निवासी सुरेश सिंह के मकान में रात के समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा चलने से आग लाल सिंह, रामशरण, प्रह्लाद सिंह, विनोद कुमारी व जयराम अहिरवार के घरों तक पहुंच गई। पड़ोसियों ने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घरों में रखा खाद्यान्न, गृहस्थी समेत कीमती सामान जल गया।
पीड़ित सुरेश और लाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। आग की घटना में 40 क्विंटल गेहूं, चार क्विंटल चावल, आठ क्विंटल सरसों, एक लाख की नकदी, 50 ग्राम सोना व एक किलो चांदी के आभूषण जलकर बर्बाद हो गए। अन्य घरों में भी गृहस्थी और कीमती सामान जल गया। घटना की सूचना तहसीलदार चरखारी रामानंद मिश्रा को दी गई। तहसीलदार के आदेश पर लेखपाल मनीष कुमार ने घटनास्थल पहुंच कर जांच की। तहसीलदार का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।