फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Give the exam without stress, you will get success

Hamirpur News: तनावमुक्त होकर दें परीक्षा, मिलेगी सफलता

Mon, 16 Feb 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Give the exam without stress, you will get success
- बोर्ड परीक्षा के दौरान हो घबराहट तो लें गहरी सांस, दो मिनट शांत बैठे और फिर लिखें
विज्ञापन


फोटो 16 एचएएमपी-16 जानकारी देतीं मनोचिकित्सक डॉ. नीता। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में महज एक दिन शेष है। ऐसे में परीक्षार्थी दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ हल्का तनाव भी देखा जा रहा है। परीक्षार्थियों को तनावमुक्त परीक्षा देने के लिए मनोचिकित्सक डॉ. नीता ने जरूरी सुझाव दिए हैं। कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का तनाव न लें और शांत मन से प्रश्नपत्र हल करें। कोशिश करें कि सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उत्तर दें। ऐसा करने से परीक्षा में सफलता मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यदि परीक्षा कक्ष में घबराहट महसूस हो तो गहरी सांस लें और दो मिनट शांत बैठकर स्वयं को संयत करें। इसके बाद लिखना शुरू करें। सकारात्मक सोच बनाए रखें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। आपका आत्म विश्वास परीक्षा में सबसे बड़ा मददगार होता है। डॉ. नीता ने कहा कि यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है, बल्कि हाईस्कूल व इंटर की सामान्य परीक्षाएं हैं। परिणाम चाहे जो हो, उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या या तनाव होने पर छात्र हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल कर विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

परीक्षा के दौरान सभी विषयों का रिवीजन जरूरी है। खाली पेट परीक्षा देने न जाएं और तनाव न लें। घबराहट, बेचैनी व नींद न आने पर टेलीमानस सेवा 14416 पर करें कॉल और लें परामर्श। अब तक जो पढ़ाई की है, उसका रिवीजन जरूर करें। पेपर लिखते समय घबराहट हो तो गहरी सांस लें। पानी की बोतल साथ लेकर जाएं। परीक्षा आराम से दें और कोशिश करें कि कोई प्रश्न छूटे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed