फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   give inspiration to live vegetarian

मांसाहार मुक्त रहने को किया प्रेरित

Sun, 01 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
give inspiration to live vegetarian

भगवती मानव कल्याण संगठन और पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मुख्यालय के पातालेश्वर मंदिर परिसर में महादुर्गा आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर मांसाहार से मुक्त जीवन जीने को प्रेरित किया गया।

विज्ञापन


संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाचरन यादव ने कहा कि कलिकाल में मां की कृपा और सुख शांति प्राप्त करनी है तो माता भगवती की आराधना करें। उन्होंने कहा कि चरित्रवान बनना होगा, तभी हम मां की कृपा के अधिकारी बन सकते हैं। टीम प्रमुख अनंतराम शिवहरे ने कहा कि यदि आपको साधक बनना है तो गुरुवर के साधनाक्रम को अपनाना होगा।
विज्ञापन


महाआरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। संगठन की सहसचिव प्रीती कुशवाहा ने भक्तों को बताया कि 6 और 7 फरवरी 2016 को लखनऊ में शक्ति चेतना जनजागरण शिविर का आयोजन होगा। मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र अग्रवाल, शिवकरन शर्मा, मानसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed