{"_id":"a048c9eb8f79a6493ae0c025d059324c","slug":"give-electricity-otherwise-we-will-die-due-to-hunger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दें, नहीं तो भूखे मर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दें, नहीं तो भूखे मर जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली संकट और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान जमरेही ऊपर गांव के किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी और अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
कुरारा विकासखंड क्षेत्र के जमरेही ऊपर गांव के किसान बिजली संकट के कारण पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार ने जनपद सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है, लेकिन अभी तक बिजली नहीं मुहैया कराई जा रही।
विज्ञापन
रबी की फसल भी उनके हाथ से चली गई तो परिवार के सामने भूखे मरने की स्थिति बन जाएगी। जिलाधिकारी और अधिशाषी अभियंता को दिए ज्ञापन में कम से कम 12 घंटे बिजली देने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में विजय कुमार, शिवस्वरूप पाल, झंडूपाल, रामशंकर, सियाराम, श्रीकृष्ण, दिलीप कुमार, विनय, ओमप्रकाश, रामकुमार, अच्छेलाल, मनोज आदि किसान मौजूद रहे।