फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gendalal complicate death case

गेंदालाल की मौत का मामला उलझा

Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Gendalal complicate death case
घर के बाहर मृतक गेंदालाल के परिजन बात करते हुए। - फोटो : Amar ujala

तीन दिन पहले हुई गेंदालाल की संदिग्ध मौत का मामला उलझ गया है। पुलिस ने अभी तक न तो रिपोर्ट दर्ज की है और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी। परिजनों को घटनास्थल ग्वालियर का बताकर टरकाया जा रहा है। पुलिस की लापरवाही से परिजनों में रोष है।  

विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली के कुछेछा गांव निवासी गेंदालाल निषाद (40) 26 फरवरी को गांव निवासी स्व. अरुण सिंह की विवाहिता पुत्री सुनीता को गांव से उसकी ससुराल ग्वालियर (मध्यप्रदेश) छोड़ने गया था। गेंदालाल की पत्नी गयाश्री ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एंबुलेंस से उसके पति का शव घर लाया गया। साथ ही एक टवेरा वाहन में सवार चार व्यक्ति आए। जो शव को घर के बाहर रखी चारपाई पर लिटाकर चले गए। बताया कि उसने उन व्यक्तियों से बात भी करनी चाही, मगर वह लोग बिना कुछ बताए चले गए।
विज्ञापन


इस पर हत्या की आशंका जताते हुए उन लोगों ने कुछेछा पुलिस चौकी में तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की। जिस पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बड़े पुत्र रामचंद्र ने बताया कि वह सूरत में रहकर मजदूरी करता है। उसके  मोबाइल पर सोमवार को उसके पिता का फोन आया था, जिस पर उसने सब कुछ ठीक-ठाक होने की बात कही। अगले दिन उनकी मौत का समाचार मिला। मृतक के भतीजे कुलदीप व चचेरे भाई कामता का कहना है कि गेंदालाल की हत्या कर शव यहां लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने वह कुछेछा चौकी गए। जहां पुलिस ने एक सप्ताह बाद रिपोर्ट देने की बात कही। पुलिस कह रही है कि मौत ग्वालियर में हुई है, इसलिए ग्वालियर पुलिस से संपर्क करो। उधर, कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि अभी उन्होंने पीएम रिपोर्ट देखी नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed