फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four people were injured, some critically, in a head-on collision between two cars.

Hamirpur News: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में चार घायल, हालत गंभीर

Thu, 11 Dec 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four people were injured, some critically, in a head-on collision between two cars.
बिवांर (हमीरपुर)। हमीरपुर–राठ स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर दो कारों की आमने–सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायलों को कारों से निकालकर छानी अस्पताल भेजा, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


अपर जिला सहकारी समिति राठ में तैनात मनोज कुमार यादव निवासी रामा देवी (कानपुर नगर) अपने साथी दादरी (महोबा) निवासी रविंद्र कुमार के साथ कार से राठ कस्बे से हमीरपुर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही कार में सवार हमीरपुर के रमेड़ी निवासी पुनीत अवस्थी और लालबंगला (कानपुर) के सत्यम गुप्ता जा रहे थे। बिवांर कस्बे के पास स्थित हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के पास दोनों गाड़ियों की आमने–सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार सीधे खाई में जा गिरी और दूसरी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से चारों घायलों को बाहर निकालकर छानी अस्पताल ले गई। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंकित बैसला ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों कारों के एयरबैग खुल जाने से जनहानि की संभावना नहीं हुई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की सहायता से सड़क से हटवाकर थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed