फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four farmers in wells feared unconscious, poisonous gas

कुएं में उतरे चार किसान बेहोश, जहरीली गैस की आशंका

Sun, 30 Jul 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
 सूखे कुएं में गिरे उपकरण को उठाने गया किसान बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए कुएं में एक बाद एक उतरे किसान बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने तीन किसानों को तो रस्सी से खींच बाहर निकाल लिया। इसके बाद टैंकर से कुएं में पानी डाल बेहोश पड़े किसान को होश में लाया गया। चारों किसानों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि किसान जहरीली गैस के प्रभाव में बेहोश हुए थे। घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को नहीं है।
विज्ञापन



जरिया थानाक्षेत्र के बरगांव गांव निवासी सियाराम (58) के मकान के बगल में प्राचीन कुंआ सूखा पड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले उसकी दीवार पर रखे ट्रैक्टर के रिंच व अन्य सामान कुंए में चला गया था। रविवार को सियाराम के ट्रैक्टर का एयर फिल्टर भी कुएं में गिर गया। इसे निकालने के लिए वह रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया और नीचे जाकर बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने आवाज लगाई लेकिन जब वह नहीं बोला तो गांव का बृषभान (45) रस्सी कमर में बांधकर कुंए में उतर गया और बीच में बेहोश हो जाने पर ग्रामीणों ने उसे तुरंत वापस निकाल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद दयाराम (60) व गंगादीन (45) भी कुएं में उतरे और बेहोशी हालत में ग्रामीणों ने बाहर निकाला। जहरीली गैस होने की आशंका में ग्रामीणों ने टैंकर से कुएं में पानी डाला। तब पहले से बेहोश पड़े सियाराम को होश में आ गया। आनन-फानन ग्रामीणों ने उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला और चारों को सीएचसी सरीला ले आए। जहां उनकी हालत अब ठीक है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अजय चौरसिया ने बताया कि चारों मरीज जहरीली गैस के असर से बेहोश हुए थे। उनकी हालत अब ठीक है। इस घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed