फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four accused of robbery from CSC operator arrested

सीएससी संचालक से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four accused of robbery from CSC operator arrested
सुमेरपुर पुलिस की गिरफ्त में लूट की घटना के चारों आरोपी। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। सोमवार की रात पैलानी मार्ग पर सीएससी संचालक से हुई लूट में चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लूटी गई 2.81 लाख की रकम में से 2.46 लाख और सामग्री बरामद कर ली है। एसपी ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

बिरखेरा निवासी शीतल प्रसाद कस्बे के पैलानी मार्ग में बोड़ा धर्मशाला के सामने जन सेवा केंद्र संचालित करते हैं। सोमवार की रात दुकान बंद कर घर जाते समय साक्षी गेस्टहाउस के सामने बाइक सवार लुटेरों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और 2.81 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। एसपी केके दीक्षित ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सीओ सदर अनुराग सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया था।
विज्ञापन

बुधवार की रात चंदपुरवा मार्ग पर दो बाइकों से आ रहे चार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायर झोंककर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लुटेरे अर्जुन सोनकर निवासी ऊंछा, अंकित साहू चांदथोक, आशिक गढ़ी मोहल्ला तथा संजय वर्मा बसंत नगर को पुलिस ने दबोच लिया। लूटी गए 2.81 लाख में से 2.46 लाख रुपये बरामद हुए हैं। निशानदेही पर रेलवे क्रासिंग के पास से लूटा गया बैग कीचड़ भरे गड्ढे से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैपटॉप चार्जर, स्कैनर आदि सामग्री भी बरामद की है। बताया कि लुटेरों से दो बाइकें, दो तमंचा बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष वीपी सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर चंदशेखर, एसओजी प्रभारी विनोद राय फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव, रजत सिंह, जितेंद्र शुक्ला, कमलकांत, राजदीप सिंह शामिल रहे। एक आरोपी शोभित निवासी बसंत नगर फरार हो गया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed