हादसे में पूर्व प्रधान व बाइक सवार घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ क्षेत्र में रहंक नहर के पास सड़क किनारे खडे़ पूर्व प्रधान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिससे पूर्व प्रधान और बाइक सवार घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने पर बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
ॉ
महोबा जनपद के बिलवई गांव निवासी रामबचन चंसौरिया पुत्र जयकरन शनिवार दोपहर बाइक पर उरई से राठ लौट रहा था। तभी दोपहर करीब दो बजे चुरहा गांव के पूर्व प्रधान रसिक लाल (65) पुत्र रामदीन रहंक बंबी पर सड़क किनारे खड़े थे। तेज गति आ रहे बाइक चालक रामबचन ने पूर्व प्रधान को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
वहां मौजूद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में पूर्व प्रधान रसिक लाल के सिर में चोटें आईं हैं। जबकि हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार रामबचन के सिर में गंभीर चोटें आईं और जबड़ा जख्मी हो गया। डा.रविप्रताप ने बताया कि बाइक सवार की नाजुक हालत होने पर झांसी रेफर कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं, परिजन उसे शाम को झांसी ले गए।