{"_id":"613102ff8ebc3eb6d97cf7e7","slug":"former-dead-hamirpur-hamirpur-news-knp6496259184","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में किसान का क्षतविक्षत शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में किसान का क्षतविक्षत शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव में 59 वर्षीय किसान का उसके खेत में क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से क्षतविक्षत किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जखेड़ी गांव निवासी संतराम राजपूत ने बताया उनके बड़े भाई कालीचरन (59) के नाम पर दो एकड़ कृषि भूमि है। जिस पर खेती कर अपना भरण पोषण करते थे। बताया वह बांए हाथ से दिव्यांग व अविवाहित थे। वह खेत पर ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। तीन दिन पहले गांव आए थे। जिसके बाद वह खेत पर ही रुके थे। गुरुवार सुबह वह फसल देखने के लिए खेतों पर पहुंचे। जहां अपने भाई कालीचरन का खेत में पड़ा क्षतविक्षत शव देख दंग रह गए।
उन्होंने बताया शव को जानवरों ने क्षतविक्षत कर दिया है। शव की हालत देखकर दो-तीन दिन पहले उनकी मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से बुराई नहीं थी। वहीं ग्रामीण इस मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। घटना के पीछे तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इंस्पेक्टर रामबदन यादव ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की आशंका नहीं जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।