फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   former,dead,hamirpur

सांड़ के हमले से किसान की मौत

Wed, 25 Aug 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
former,dead,hamirpur
राठ। खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। जब तक परिजन बचाने पहुंचे किसान की मौत हो चुकी थी। जलालपुर थाने के रिरुआ बुजुर्ग गांव के रामपुर डेरा निवासी बलवान निषाद ने बताया उनके पिता रामनारायण निषाद (74) के नाम पर सात एकड़ कृषि भूमि है। जिस पर पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। खेत में मूंगफली की फसल बोई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे रामनारायण खेत में लगे नलकूप के पास बैठे फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी खेत में सांड़ घुसते देख उसे भगाने का प्रयास करने लगे। अचानक हमलावर हुए सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया। जिसके बाद उनके सिर व सीने को कुचला। चीख सुनकर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर सांड़ को भगाया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। किसान की पत्नी तुलसारानी रो-रोकर बेसुध हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed