{"_id":"0f65f7c9a8cd03567846d76f6f66771c","slug":"former-bank-manager-agent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बैंक मैनेजर, एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व बैंक मैनेजर, एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर थानाक्षेत्र के बंगरा गांव के किसान ने ट्रैक्टर का ऋण अदा नहीं
विज्ञापन
किया। इस मामले में चार साल पूर्व एसबीआई शाखा प्रबंधक व एजेंट ने बैंक में
ट्रैक्टर खड़ा करा लिया और फिर जालसाजी कर बेच दिया। तहसील दिवस में
किसान द्वारा की गई शिकायत की जांच के बाद शाखा प्रबंधक व एजेंट के खिलाफ
जलालपुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
बगरा गांव के किसान भगवानदास ने 2006 में अपनी जमीन बंधक रखकर ट्रैक्टर खरीदने के लिए 3.60 लाख का कर्ज स्टेट बैंक बंाधुर से लिया था।
भगवानदास का आरोप है कि 45 हजार रुपये जमा करने के बाद वह किसी कारणवश ऋण नहीं चुका पाया तो जनवरी 2011 में स्टेट बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक व इंडो फार्म ट्रैक्टर एजेंसी राठ के एजेंट सुशील कुमार भदौरिया निवासी औरैया ने बताया कि सरकार ने किसानों के ऋण माफ कर दिए है।
वह अपना ट्रैक्टर बैंक में खड़ा कर दे जो रकम नीलामी से आएगी। उसे उसके ऋण के खाते में जमा करके बाकी का ऋण सरकार की योजना से माफ करा देंगे। दोनों की बातों के झांसे में आकर उसने ट्रैक्टर बैंक में खड़ा कर दिया। लेकिन आज तक न उसे कोई जमा की रसीद दी गई और न कर्ज चुकता हुआ।
भगवानदास ने एजेंट व शाखा प्रबंधक पर जालसाजी से ट्रैक्टर बेच देने की शिकायत तहसील दिवस में भी की थी। थानाध्यक्ष जलालपुर दलवीर सिंह ने बताया कि तहसील दिवस की शिकायत पर तत्कालीन स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक व एजेंट के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।