फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Forest department is not allowing temporary cow shed to be built

Hamirpur News: अस्थायी गोशाला नहीं बनने दे रहा वन विभाग

Mon, 22 Jan 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Forest department is not allowing temporary cow shed to be built
राठ। अन्ना मवेशियों से परेशान गोहानी गांव के किसान निजी भूमि पर अस्थायी गोशाला बना रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने आपत्ति लगा दी। इस पर किसानों ने प्रभारी तहसीलदार बीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


क्षेत्र के गोहानी गांव निवासी सुभाषचंद्र त्रिपाठी, कुंवरलाल, अवधेश कुमार, अमरसिंह, बृजेंद्र कुमार, दयाराम निर्मल, धर्मपाल, ठाकुरदास आदि किसानों ने बताया गांव से लगा हुआ जंगल है। जिसमें काफी मात्रा में अन्ना मवेशी रहते हैं। बताया कि मवेशी खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

फसलें बचाने के लिए किसान दिन रात भीषण ठंड में भी खेतों पर डटे रहते हैं। जिसके बावजूद मौका मिलते ही मवेशी फसलों को चट कर जाते हैं। मवेशियों से बचाव के लिए ग्रामीण अपनी जमीन पर स्थायी गोशाला का निर्माण कराना चाहते हैं। आरोप है वन विभाग आपत्ति लगाकर गोशाला निर्माण नहीं होने दे रहा। जमीन की लेखपाल से नाप कराने व गोशाला निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed