{"_id":"57f29f924f1c1b1b3e26fb70","slug":"forced-abusive-charges-for-not-providing-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरिया राशन न देने पर गालीगलौज का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरिया राशन न देने पर गालीगलौज का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते कुतुबपुर गांव के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार ने गांव के कुछ लोगों पर जबरिया राशन मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही राशन देने से मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने की बात कही है। कोटेदार के साथ आए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
कुतुबपुर गांव निवासी कोटेदार तुलसीराम के नेतृत्व में कल्लू, अमर सिंह, बलवान सिंह, विजय सिंह, प्रमोद कुमार, कमल आदि ग्रामीण जिलाधिकारी से मिले। दिए ज्ञापन में बताया कि उसके द्वारा अंत्योदय कार्ड धारक व पात्र गृहस्थी सूची में शामिल लोगों को समय से राशन का वितरण किया जा रहा है लेकिन गांव के कुछ दबंग उससे बिना सूची में नाम शामिल होने के राशन मांगते हैं। मना करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं।
कोटेदार ने जिलाधिकारी से मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।